{"_id":"590b6a064f1c1b7401442581","slug":"bhakiyu-blow-the-effigy-of-pm-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने पाकिस्तान के पीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने पाकिस्तान के पीएम का पुतला फूंका
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुतला जलाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र ने कहा कि एक मई को पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया। इसमें कई सैनिक शहीद हो गए। इसके साथ ही शव के साथ बर्बरता पूर्वक रवैया अपनाया गया। इससे पूरा देश आक्रोशित है। इसकी घोर निंदा की जाती है। इस तरह की कार्रवाई करके पाकिस्तान ने अपनी घृणित मानसिकता जाहिर की है। शहीद सैनिकों का बलिदान बेकार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इस बर्बरता पूर्वक कार्रवाई का भारत सरकार द्वारा जवाब दिया जाना देश हित में होगा। देश के शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए यह एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि भाकियू कार्यकर्ता देश हित व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। देश के हित के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने मित्र राष्ट्रों के सहमति से पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्रीराम सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद किसान, मंडल उपाध्यक्ष भारतेंदु चौधरी, लक्ष्मण पांडेय, ध्रुवचंद साहनी, रमई प्रसाद, दयाशंकर उपाध्याय, इंद्रेश, छोटेलाल चौरसिया, हरीहर यादव, रामकेवल शर्मा, रामटहल चौरसिया, रामसागर चौधरी, महेंद्र चौधरी, केशव मूर्ति, रमेश चंद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।