फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhakiu workers burnt home minister effigy

भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाया गृहमंत्री का पुतला

Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bhakiu workers burnt home minister effigy
मेंहदावल में भाकियू के कार्यकर्ताओ ने पूतला फूकने के दौरान पूतले को छिनते पुलिसकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाया गृहमंत्री का पुतला
विज्ञापन

खलीलाबाद व मेंहदावल में पुतला छीनने पर हुई झड़प
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जगह-जगह केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों में पुतला छीनने को लेकर झड़प हुई।
खलीलाबाद के सरौली स्थित काली मंदिर पर भाकियू के जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इसी दौरान लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। यहां पर पहले से बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस कर्मियों ने पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों के बीच झड़प भी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। पुतला जलाने वालों में सुबाष चंद्र किसान, हृदयराम यादव, रमाशंकर यादव, दयाराम, भोला गुप्ता, राम सागर, फूलचंद्र चौधरी, संतराम चौधरी, जमुना, शंकर, रामजी यादव, हरिहर यादव, सुग्रीव चौधरी, चंद्रिका, श्रीराम यादव, अशोक कुमार, तिरपति, रूद्रनाथ मौर्य, विभूती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार कृषि कानूनों व लखीमपुरखीरी की घटना को लेकर किसान संगठनों ने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में पुतला दहन का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ अम्ब्रीश भदौरिया तथा प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह को छकाते हुए भाकियू के तहसील अध्यक्ष विजय प्रकाश पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुतला लेकर परिसर में दाखिल हुए। पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस में तीखी झड़प भी हुई। पुलिस कर्मियों ने पुतला छीन लिया, जिस पर कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारा लगाने लगे। इस दौरान संजीव यादव, रत्नेश सिंह, अखिलेश पांडेय, विजय यादव, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed