फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bhakiu jam nh

Sant Kabir Nagar News: दुर्व्यवहार से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम किया

Mon, 08 Jan 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
bhakiu jam nh
हाइवे जाम कर रहे भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओ  से वार्ता करते पुलिसकर्मी।संवाद
- सांसद के आवास पर धरना देने गए थे, उनके लोगों पर लगाया आरोप
विज्ञापन

- जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीओ के आश्वासन पर माने कार्यकर्ता
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर(संतकबीरनगर)। नेशनल हाईवे के भैंसहिया गांव के सामने सोमवार को भाकियू भानु गुट कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद के लोगाें ने दुर्व्यवहार किया। सूचना पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। करीब 20 मिनट तक हाईवे जाम रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद व डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने बताया कि बयारा गांव की जगह मोहनबरा गांव के पास ट्यूबवेल लगाने की मांग को लेकर गांववाले सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद के आवास पर धरना देने गए थे। सांसद आवास पर मौजूद नहीं थे। तभी सांसद के लोगों ने गांववालों से अभद्र व्यवहार किया। इससे क्षुब्ध लोगों ने सांसद के आवास के सामने ही गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रहे हाईवे को जाम कर दिया। राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने चेताया कि मांगे नहीं मानी गईं तो बृहत आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
वह क्षेत्र में थे। आवास में कुछ मजदूर थे। दुर्व्यवहार जैसी कोई सूचना नहीं है। भाकियू कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उनकी समस्या का जल्द निदान किया जाएगा।
-प्रवीण निषाद, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed