फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   benifit in pension scheme

दो परिषदीय शिक्षक ले रहे थे दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ

Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
benifit in pension scheme
दो परिषदीय शिक्षक ले रहे थे दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ
विज्ञापन

- जिले में 7158 लोगों को मिल रहा दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ
- सत्यापन में चार अपात्र और 91 लोग पाए गए मृत
= अपात्रों से कराई गई पेंशन की रिकवरी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शासन की हर कोशिश के बावजूद सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता नहीं आ पा रही है। लचर व्यवस्था की वजह अपात्र योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। दिव्यांग पेंशन योजन के सत्यापन में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नौकरी पाए दो लोग पेंशन का लाभ लेते पाए गए। जबकि दो युवतियों की शादी हो चुुकी है और उन्हें अभी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था। इसके अलावा 91 लोग मृत पाए गए हैं। वैसे अभी सिर्फ 62 फीसदी पेंशन पाने वाले लाभार्थियों का ही सत्यापन कार्य पूरा हुआ है।
शासन की ओर से दिव्यांगजनों के लिए पेंशन योजना संचालित है। योजना का लाभ पाने के लिए 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता है। इसके अलावा लाभार्थी को जनपद का निवासी होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक आय 46080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये वार्षिक से अधिक आय नहीं होनी चाहिए। इस योजना के तहत जिले में 7158 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक लाभार्थी को 500 रुपये महीने की दर से चार महीने पर 2000 रुपये पेंशन की धनराशि उनके खातें मे भेजी जाती है। शासन की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में पेंशन योजना के पात्रता की जांच कराई जा रही है। उसी कड़ी में जिले में भी सत्यापन हो रहा है। सत्यापन में उजागर हुआ कि हैंसर बाजार क्षेत्र के ददरवार निवासी राजाराम पुत्र किशोर और नगर पालिका खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी सतीश पुत्र रामशंकर यादव परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं और इन्हें दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा था। जबकि दो युवतियां जिनकी शादी हो चुकी है, उन्हें भी पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा था। इसके अलावा 91 लोग मृत पाए गए हैं। जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रियंका यादव ने बताया कि अभी सत्यापन कार्य चल रहा है। 62 प्रतिशत ही पेंशन पाने वालों का सत्यापन हो पाया है। सत्यापन में पाया गया कि 69 हजार शिक्षक की हुई भर्ती में लाभार्थी राजाराम और सतीश को परिषदीय शिक्षक की नौकरी मिल चुकी है। पात्र पाए गए इन लाभार्थियों के खाते में 2000-2000 रुपये की पेंशन की रकम भेजी गई थी, जिसकी रिकवरी करा ली गई है। मृतकों के नाम आने वाली पेंशन बंद कराई जाएगी। इसके लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

दिव्यांगजन पेंशन योजना में जो भी अपात्र पाए जाएं, उनसे जारी पेंशन की रकम की रिकवरी कराए जाने कर निर्देश जिला दिव्यांगजन अधिकारी को दिया है। जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनकी पेंशन बंद कराई जाएगी। सत्यापन कार्य जल्द ही पूर्ण कराए जाने के लिए संबधितों को निर्देश दिया गया है। पात्रों को ही योजनाओं का लाभ मिले, ऐसी कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- अतुल मिश्र,सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed