फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Beneficiaries of PM Swanidhi received acceptance letter

Sant Kabir Nagar News: पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र

Sat, 24 Jan 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of PM Swanidhi received acceptance letter
पीएम स्वनि​धि के लाभा​र्थियों को चेक देते चेयरमैन-स्रोत नगर पालिका
संतकबीरनगर। केरल के तिरूवनंतपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड लांच किया। एक लाख ऋण वितरण कार्यक्रम का नगर निकायों में लाइव प्रसारण हुआ। नगरीय निकायों में लोगों ने देखा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लोगों ने देखा। पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चेयरमैन जगत जायसवाल, पीओ डूडा सुधीर कुमार और ईओ अवधेश भारती ने स्वीकृति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन शहर कार्यक्रम प्रबंधक ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ला ने किया। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना क्रेडिट कार्ड के बारे में लाभार्थियों को जानकारी दी। योजना के तहत लाभार्थियों को अधिकतम 30,000 रुपये की लिमिट का क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। पीएम स्वनिधि योजना में रेहड़ी व पटरी व्यवसायियों को प्रथम ऋण के रूप में 15,000 रुपये, द्वितीय ऋण के रूप में 25,000 रुपये एवं तृतीय ऋण के रूप में 50,000 रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि लाभार्थी नगर पालिका कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन उपस्थित कर योजना का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर लाभार्थी व नगर पालिका के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed