फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   belhar thana first in adg ranking

एडीजी की रैकिंग में बेलहर कला थाना अव्वल

Sat, 30 Apr 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
belhar thana first in adg ranking
एडीजी की रैकिंग में बेलहर कला थाना अव्वल
विज्ञापन

बखिरा को दूसरा स्थान, दुधारा थाने को मिला तीसरा स्थान
पुलिस की कार्य प्रणाली बेहतर बनाने के लिए डिजिटल माध्यम से मांगा गया था सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलिस की कार्य प्रणाली और बेहतर बनाने के लिए ऑनलाइन पोल कराया गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म के विभिन्न माध्यमों से आमजन से सुझाव मांगे गए। एडीजी की ओर से की गई रैंकिंग में बेलहर कला अव्वल रहा। जबकि बखिरा थाने को दूसरा स्थान मिला।

एसपी सोनम कुमार ने बताया कि समस्त थानों की कार्यप्रणाली के बारे में 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक ऑनलाइन पोल कराया गया। ऑनलाइन पोल में आम जनमानस को पुलिस व मीडिया के माध्यम से जागरूक करते हुए ट्विटर, डिजिटल प्लेटफॉर्म, आईजीआरएस, एफआईआर फीडबैक व डॉयल-112 रिस्पांस टाइम का मूल्यांकन किया गया। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में शिकायतकर्ताओं के सुझाव लिए गए। जनपद के सभी थानों में दर्ज एफआईआर व एनसीआर के वादियों को फोन कर फीडबैक लिया गया कि वे केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई से संतुष्ट हैं अथवा नहीं। इस ऑनलाइन पोल को डिजिटल प्लेटफॉर्म के अन्य माध्यम ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि पर लिंक भेजकर ऑनलाइन पोल भी कराया गया। इसके आधार पर सभी थानों की रैंकिंग तय की गई है। आमजन की ओर से इस पोल के माध्यम से ट्विटर पर 1065 वोट, डॉयरेक्ट पोल पर 7482, एफआईआर वादी द्वारा 33 मामलों पर अपनी राय व्यक्त की गई। इसके आधार पर एडीजी जोन गोरखपुर ने जिले के बेलहरकला थाने को प्रथम स्थान और थाना बखिरा को द्वितीय स्थान दिया है। इस पोल में थाना दुधारा को तृतीय, महिला थाना को चतुर्थ, थाना मेंहदावल को पांचवां, थाना महुली को छठा, थाना कोतवाली खलीलाबाद को सातवां, थाना धनघटा को आठवां व थाना धर्मसिंहवा को नौवां स्थान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed