{"_id":"ad9aa4e5f080286aa82a6fa2b7b8aef5","slug":"being-irregularities-in-road-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में अनियमितता की जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में अनियमितता की जा रही
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में पिच रोड की जगह इंटरलॉकिंग कराए जाने को लेकर जगह-जगह विरोध के स्वर उठने लगे हैं।
नलकूप कालोनी रोड को लेकर अभी मोहल्ले के लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं तो मोतीनगर के एनडी पांडेय गली में तारकोल की सड़क को तोड़कर इंटरलॉकिंग कराए जाने के विरोध में मंगलवार को मोहल्ले के लोगों डीएम से मिलकर आक्रोश जताया और मांग किया कि सड़क को फिर से चिप कराया जाए।
मोतीनगर के सभासद असलम के नेतृत्व में मोहल्ले के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और इंटरलॉकिंग कराए जाने पर विरोध जताया। कहा कि यह मार्ग कई वर्षों से पिच रहा है।
सड़क भी ठीक थी, लेकिन मनमाने तरीके से पिच रोड को उखाड़ दिया गया और उसकी जगह सीमेंट की ईंट बिछाकर धन का बंदरबांट किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि डूडा की भूमिका भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
इसकी जांच कराई जानी चाहिए। सभासद ने कहा कि इंटरलॉकिंग का विरोध करने पर अब साजिश कर मोहल्ले के लोगों को मुकदमे में फंसाया जा रहा है। कहा कि यदि सड़क को फिर से पिच नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया।
इस दौरान मुरलीधर वर्मा, जियाउद्दीन, आरके सिंह, कन्हैया गुप्ता, ओम प्रकाश, गोपाल वर्मा, विनोद वर्मा, जुबेर, अरुण कुमार यादव, एमके गुप्ता, जगदीश वर्मा, दीनानाथ, हनुमंत, अनवर अली, सूरज, आलोक गुप्ता, राम धीरज सिंह, जुबेर, विश्वनाथ सिंह, श्रवण वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।