फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beaten till death following forbiden grazing crop

खेत में भैंस जाने से मना करने किसान को पीट कर मार डाला

Sun, 06 Mar 2022 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
beaten till death following forbiden grazing crop
खेत में भैंस जाने से मना करने किसान को पीट कर मार डाला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के बंजरिया के रहने वाले वृद्ध किसान की कुछ लोगों ने डंडे से पीट-पीट कर रविवार शाम को हत्या कर दी। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि अपने खेत में भैंस चराते देखकर वृद्ध किसान ने परसा झकरिया गांव के एक किशोर को थप्पड़ जड़ दिया था। उसी वजह से परसा झकरिया के कुछ लोगों ने किसान को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाई।

बंजरिया गांव निवासी पीड़ित भतीजे बालकेश ने बताया कि उसके 60 वर्षीय चाचा रंगीलाल रविवार को भैंसमथान गांव के पश्चिम लगने वाले बाजार में गए थे। वहीं से पिपरहवा टोले के पास अपना खेत देखने चले गए। वहां दुधारा क्षेत्र के परसा झकरिया गांव के कुछ किशोर भैंस चरा रहे थे। एक किशोर की भैंस चाचा के खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रही थी। चाचा ने किशोर को थप्पड़ जड़ दिया। चाचा खेत के पास ही मौजूद थे। उसी दौरान परसा झकरिया के कुछ लोग बाइक से पहुंच गए और चाचा को मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। चाचा खुद के बचाव में करीब 500 मीटर तक गांव की ओर भागे, लेकिन लोगों ने चाचा को पकड़ लिया और लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसओ अनिल कुमार और चौकी इंचार्ज बखिरा हरेंद्र पाठक मौके पर पहुंच गए और वृद्ध को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां देखते ही डॉक्टर ने चाचा रंगीलाल को मृत घोषित कर दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि जांच में यही बात सामने आई है कि बंजरिया के रहने वाले किसान रंगीलाल के खेत में परसा झकरिया गांव के एक किशोर की भैंस चली गई थी। उसी वजह से किसान ने उस किशोर को थप्पड़ मार दिया था। बाद में परसा झकरिया के कुछ लोग पहुंच गए और किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में परसा झकरिया के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed