{"_id":"5e1c92b08ebc3e88137ea4f5","slug":"beat-her-mother-farmer-come-to-protest-victim-kill-him-khalilabad-news-gkp337058383","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीट रहा था मां को, बचाने गए किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीट रहा था मां को, बचाने गए किसान को मार डाला
विज्ञापन
ोस्ट मार्टम हाउस पर मृतक के गमगीन खंडे परिजन
- फोटो : KHALILABAD
पीट रहा था मां को, बचाने गए किसान को मार डाला
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के राउतपार में रविवार की शाम मां की पिटाई कर रहे बेटे ने बीच-बचाव करने गए किसान की जान ले ली। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
राउतपार गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव किसी बात से नाराज होकर अपनी मां की पिटाई कर रहा था। इसी दौरान 50 वर्षीय किसान रहमत अली बीच-बचाव करने पहुंच गए। आरोप है कि हरिश्चंद्र ने उनके सिर पर भी डंडे से प्रहार कर दिया। राउतपार गांव निवासी अली हुसैन और रियाज अहमद ने रहमत अली को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन गोरखपुर ले जाते वक्त नौसड़ के पास उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी हरिश्चंद्र को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में कोतवाली ले गई। सोमवार को पीड़ित परिवार के अली हुसैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।