फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   beat four people, case file

घर में घुसकर भाई और तीन बहनों को पीटा

Tue, 23 Aug 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
beat four people, case file
घर में घुसकर भाई और तीन बहनों को पीटा
विज्ञापन

- गर्भवती बहन के पेट में लात से प्रहार कर पहुंचाई गंभीर चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ट्यूबवेल से खेत में पानी चलाने के विवाद में गांव के कुछ लोगों ने भाई और उसकी तीन बहनों को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि गर्भवती के पेट में लात से प्रहार कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई है। बहनों के साथ अभद्रता किया। घर के सामान को तोड़फोर कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया।

पीड़ित भाई का आरोप है कि 20 अगस्त उसकी तीन बहनें सरकारी ट्यूबवेल से धान के खेत में पानी चला रही थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव के कुछ लोग अचानक खेत में पहुंच गए। जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए पानी चलाने से मना कर दिए। कारण पूछने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। आरोप है कि गर्भवती बड़ी बहन को जमीन पर पटक दिए और पेट में लात, घूसों से मारने लगे। शोर सुनकर जब वह पहुंचे तो चारों लोग उस पर भी हमला कर दिया। बचाव में उसकी दोनों बहनें पहुंचीं तो उनकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि घर में घुसकर भी मारपीट की। कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि दो सगे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारने-पीटने, तोडफोड़ करने, छेड़खानी करने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed