{"_id":"605a1fb18ebc3e8d1853cd4a","slug":"beat-coaching-centre-owner-khalilabad-news-gkp38951465","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर कोचिंग संचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर कोचिंग संचालक को पीटा
विज्ञापन

- कोचिंग आने वाली छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करने पर युवकों ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास एक कोचिंग संचालक की पिटाई कर दी। घटना में कोचिंग संचालक का सिर फूट गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौका देखकर युवक वहां से भाग गए।
शहर में कोचिंग चलाने वाले संचालक का आरोप है कि उसकी कोचिंग में छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। बिधियानी और घोरखल मोहल्ले के रहने वाले कुछ युवक अक्सर कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। आते-जाते छात्राओं के साथ अश्लील हरकत भी करते हैं। छात्राओं ने इस संबंध में कोचिंग सेंटर पर जानकारी दी थी। मंगलवार को उसमें से कुछ युवक कोचिंग सेंटर के पास दिखे तो उन्हें डांट कर भगा दिया गया। कुछ देर बाद कोचिंग में पढ़ने वाले एक छात्र को वहीं युवक रेलवे स्टेेशन के पास मारपीट रहे थे। घटना देख कर वह विवाद को शांत करने पहुंच गए। आरोप है कि छात्र को छोड़कर हमलावर युवक उसे ही पीटना शुरू कर दिए। ईंट-पत्थर से प्रहार करने से उसका सिर फूट गया। खून से लथपथ कोचिंग संचालक को मौके पर छोड़ कर हमलावर युवक भाग गए। सूचना पर तितौवा चौकी इंचार्ज आशुतोष मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। घायल को लेकर उसके लोग कोतवाली गए। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।