फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   be sure to activate the purchasing center by April first

पहली अप्रैल तक क्रय केंद्र सक्रिय कर लें

Tue, 29 Mar 2016 11:51 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 29 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 be sure to activate the purchasing center by April first
कलेक्ट्रेट में गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर कलेक्ट्रेट में गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान एडीएम के पी यादव ने कहा कि दो अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद की तैयारी में यदि कोई कमी रह गई हो तो उसे दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को पहली अप्रैल तक क्रय केंद्रों को सक्रिय कर लिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 एडीएम ने कहा कि अभी गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है, वैसे जो लक्ष्य वर्ष 2011-12 में तय था, उसी को मानक मान कर तैयारी कर लें। जिले में कुल 43 क्रय केंद्रों पर खरीद होगी। 1525 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीद किए जाने का निर्णय हुआ है। जिसमें खाद्य विपणन विभाग के सात केंद्र, पीसीएफ के 33 केंद्र और यूपी एग्रो के तीन क्रय केंद्र पर खरीद होनी है। प्रत्येक केंद्र पर झरना, नमी मापक यंत्र, पंखा, सिलाई मशीन और दो-दो इलेक्ट्रानिक काटा होना जरूरी है।
विज्ञापन


बोरे पर नीले रंग का स्टैंसिल होना चाहिए। जो इलेक्ट्रानिक कांटा है उसका वाट माप विभाग से प्रमाणित करा लिया जाए। यदि किसी केंद्र पर इलेक्ट्रानिक काटा खराब हो तो उसे जल्द बदल लें। जिले में वैसे 2000 गांठ बोरा मिल रहा है। जल्द ही 350 गांठ बोरा और उपलब्ध हो जाएगा। हर दशा में पहली अप्रैल तक सभी क्रय केंद्र क्रियाशील कर दिए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में केंद्र प्रभारियों से उनकी समस्याएं भी पूछी गई और किसी तरह की दिक्कत हो तो उसे अवगत कराने को कहा गया। इस दौरान आरएफसी रवि कुमार, जिला प्रबंधक पीसीएफ सुरेश त्रिपाठी, डिप्टी आरएमओ विपिन राय, प्रभारी एआर कोऑपरेटिव,मंडी सचिव आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed