{"_id":"62433f4ef821464cfe6dc371","slug":"bdo-suspended-khalilabad-news-gkp43151853","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की गाइडलाइन तोड़ने पर तत्कालीन बीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की गाइडलाइन तोड़ने पर तत्कालीन बीडीओ निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा की गाइडलाइन तोड़ने पर तत्कालीन बीडीओ निलंबित
- श्रम मद में 44.73 लाख के सापेक्ष सामग्री मद में व्यय किया 246.20 लाख रुपये - वर्तमान में आजमगढ़ में है तैनाती, निलंबन अवधि में आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय से हुए संबंद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक में तैनाती के दौरान मनरेगा में श्रम के सापेक्ष सामग्री मद में अधिक व्यय किए जाने के मामले में तत्कालीन बीडीओ विजय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। इन्हें आयुक्त ग्राम विकास कार्यालय उत्तर प्रदेश से संबंद्ध किया गया है। वर्तमान में विजय की आजमगढ़ जिले में तैनाती है।
सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि तत्कालीन बीडीओ विजय कुमार पांडेय नाथनगर ब्लॉक में तैनाती के दौरान एक अक्तूबर 2021 से 31 अक्तूबर 2021 के बीच सामग्री मद में 246.20 लाख रुपये की देयता सृजित किए थे। जबकि इस अवधि में श्रमांश मद में 44.73 लाख रुपये की देयता सृजित हुई थी। ग्राम पंचायतों में श्रमांश मद में अल्प व्यय के सापेक्ष बड़े पैमाने पर पक्के कार्यों को स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में श्रमांश के सापेक्ष सामग्री पर कई गुना अधिक व्यय किया गया। विकास खंड स्तर पर श्रमांश एवं सामग्री के अनुपात 60:40 का भी उल्लंघन किया गया। तत्कालीन बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने मनरेगा कार्यों में अनियमितता बरती। आयुक्त ग्राम्य विकास ने इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित की अवधि में इन्हें आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय उत्तर प्रदेश से संबंद्ध किया गया है। वर्तमान में इनकी तैनाती आजमगढ़ जिले में है।