{"_id":"5e7b53088ebc3e728901576e","slug":"barrier-in-22-place-border-seal-khalilabad-news-gkp345912682","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 जगहों पर लगा बैरियर, जिले की सीमा हुई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 जगहों पर लगा बैरियर, जिले की सीमा हुई सील
विज्ञापन
मगहर के पास लगाया गया पुलिस ने लगाया बैरियर ।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 जगहों पर लगा बैरियर, जिले की सीमा हुई सील
- तीन सुपरजोन और छह जोन में बंटा जिला
- 28 जगहों पर पिकेट ड्यूटी भी लगाई
- धारा 144 का उल्लघंन करने पर दर्ज होगा केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से लॉकडाउन किए जाने के ऐलान के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस की ओर से जिले को तीन सुुपरजोन और छह जोन में बांटा गया है। जबकि जनपद की सीमा पर बैरियर लगाकर सील कर दिया गया है।
सर्किलवार खलीलाबाद, धनघटा और मेंहदावल को सुपरजोन बनाया गया है। जबकि प्रत्येक सर्किल में दो- दो जोन बनाया गया है। जबकि जिले की सीमा को सील कर दिया गया। करमैनी घाट, विसौवा, बढया ठाठर, बौरब्यास, अतरी नानकार, मगहर आमी नदी पुल कबीर आश्रम, कांटे तिराहा, टेमा रहमत, पटना घाट पुल, मोहम्मदपुर कठार, चौकी बाघनगर, घुसुसपुरवा, बिडहर घाट पुल, रामपुर बारहकोनी, बंसवारी, चौकी पौली, जमुहट, मोलनापुर, भोगीपुर, पिडिया बेलहरा और कटका के पास पुलिस ने बैरियर लगा दिया है। बैरियर पर दो शिफ्ट में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके अतिरिक्त 28 ऐसे स्थल पहचान किए गए हैं जो प्रमुख कस्बा, बाजार, चौराहा आदि है वहां पिकेट ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक थाने से चार-चार मोबाइल ड्यूटी भी लगी है। पीआरपी की 16 चार पहिया और 22 बाइक भ्रमणशील है। पुलिस की गाड़ियों से एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी कर्मचारी परिचय पत्र दिखाएं तो उन्हें अपने कार्य पर जाने की अनुमति है। मीडिया कर्मियों को भी आने- जाने दिया जाए। खुद पुलिस कर्मी अपनी साफ-सफाई का ध्यान रखे। एएसपी ने कहा कि धारा 144 का उल्लघंन करने वालों पर केस दर्ज किए जाने का निर्देश दिया गया है। लोगों से अपील है कि अपने घरों में मौजूद रहे। बाहर निकलने से पूरी तरह बचे। किसी तरह की समस्या होने पर प्रशासन की मदद लें।