{"_id":"62868508f000be405a5abcd9","slug":"barat-not-reached-at-destination-khalilabad-news-gkp4374427107","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: दुल्हन रातभर करती रही इंतजार, दूल्हा पहुंचा न बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: दुल्हन रातभर करती रही इंतजार, दूल्हा पहुंचा न बराती
Fri, 20 May 2022 03:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 03:34 PM IST
सार
बरात नहीं आने पर गांव के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बरात के स्वागत के लिए लगा स्टेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को बेटी की शादी थी। सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन दूल्हा और बराती नहीं पहुंचे। दूल्हा पक्ष के लोगों का मोबाइल फोन का नंबर भी बंद था। इससे घराती पक्ष के लोग मायूस हो गए। भोजन, सजावट आदि बेकार हो गया।
विज्ञापन
दुल्हन के भाई ने बताया कि बहन की शादी सिद्धार्थनगर जिले में तय थी। बुधवार को बरात आनी थी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। टेंट, जयमाल, सजावट, चाट व भोजन आदि की व्यवस्था हो चुकी थी।
विज्ञापन
देर शाम दूल्हा और बरातियों के पहुंचने की इंतजार की गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जिसकी वजह से करीब 1,500 लोगों का भोजन फेंकना पड़ा। रिश्तेदार व अन्य लोग भी चिंता की वजह से खाना नहीं खाए। बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वर पक्ष के लोगों का मोबाइल फोन बंद है। वहीं, बरात नहीं आने पर गांव के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।