फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bar Elections: Fate of 11 candidates will be decided today

बार चुनाव : आज होगा 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Wed, 17 Sep 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bar Elections: Fate of 11 candidates will be decided today
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में सुबह 8:30 बजे से 2:30 बजे तक मतदान होगा। 376 मतदाता अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता समिति अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल श्रीवास्तव बताया कि अध्यक्ष पद के लिए ईश्वर प्रसाद पाठक, कृष्ण चन्द्र पांडे प्रत्याशी हैं। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सरफराज नवाज आलम, इन्द्रदेव यादव प्रत्याशी हैं। महामंत्री पद पर अजय कुमार सिंह, अखिलेश्वर राय, सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी, राजेश मिश्र, निरंजन सिंह अपना दाव लगा रहे हैं। मंत्री प्रशासन पद पर रवि कुमार मिश्र, आलोक प्रताप सिंह चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के प्रत्याशी दीवानी न्यायालय परिसर एआरटीओ, इनकम टैक्स, सेल टैक्स कार्यालय और सदर तहसील खलीलाबाद पर पहुंच कर चुनाव के अंतिम दिन अपने अपने समर्थकों के साथ अपने पक्ष में चुनाव प्रचार करते व वोट मांगते देखे गए। सदस्य संपूर्णा नन्द पाठक, ओमप्रकाश चौरसिया ने बताया कि 18 सितंबर को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर बिल्डिंग में मतदान होगा और उसी दिन मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed