फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bar association

जज का विवेकशील होना और अधिवक्ता का विद्वान होना जरूरी : परिवार न्यायधीश

Thu, 01 Jun 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
bar association
दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवम सदस्यों को शपथ दिल
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित हाल में बुधवार को जनपद बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राम नगीना यादव ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने सत्य निष्ठा की शपथ ली है। इस पर चलना आसान नहीं है।
विज्ञापन

भौतिकता की चकाचौंध में सावधान रहिए। नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारी भी है कि की न्याय रूपी पहिये को सही दिशा में ले जाने का कार्य करें। कोई भी समस्या हो तो मिल बैठ कर हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जज का विवेकशील होना जरूरी है। अधिवक्ता का विद्वान होना जरूरी है। वादकारी के हित में कार्य करें, उनके साथ अन्याय न हो।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि प्रभारी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार तृतीय ने कहा कि जो सत्य निष्ठा की शपथ ली है। उसी की गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे। इस दौरान न्यायिक अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, जैनुद्दीन अंसारी कासिफ शेख, महेंद्र कुमार सिंह, विकास गोस्वामी श्वेता श्रीवास्तव, चेतना त्यागी, भारती तायल, मोहम्मद फराज हुसैन, प्रभात कुमार दूबे, विशाल श्रीवास्तव अभिमन्यु पाल, विशंभर दयाल, सुनील कुमार चौधरी, कृष्ण मोहन मिश्र, शत्रुघन यादव, अनिल कुमार दुबे, महीप महादुर पाल, लालजी यादव, नवनीत कुमार पांडेय, दुर्गेश नारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
शपथ लेने वालों में अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारकेश्वर चतुर्वेदी, महामंत्री सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दो पद सज्जाद अली, राम शरण राव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रजापति संयुक्त मंत्री पुस्तकालय मोहम्मद अरशद, संयुक्त मंत्री प्रशासन ओम प्रकाश पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रसार संतोष कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद, दिनेश कुमार दूबे, दिनेश कुमार त्रिपाठी, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार राय, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राकेश प्रजापति, चौधरी नियाज अहमद, सर्वजीत चौधरी, पवन कुमार मिश्र धनंजय कुमार चतुर्वेदी, राजेश कुमार ने शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed