फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bar association agitation

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Jul 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
bar association agitation
दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्त प्रोटेक्शन ऐक्ट लागू करने की मांग, तथा ग्राम न्यायालय के विरो
संतकबीरनगर। मेंहदावल में स्थापित होने वाले ग्राम न्यायालय के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की।
विज्ञापन

मेंहदावल में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में अधिवक्ता काफी दिनों से सप्ताह के अंतिम दिन धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही दीवानी न्यायालय, तहसील, कलेक्टर, न्यायालय में कामकाज में सहयोग नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय गेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की।
विज्ञापन

सिविल बार के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित सेम डे आदेश का अनुपालन ग्राम न्यायालय में संभव नहीं होगा। किसी भी ग्रामीण न्यायालय में लाइब्रेरी, अधिवक्ता भवन का निमार्ण नहीं है। जब जिले में स्थापित दीवानी न्यायालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, तो ग्रामीण क्षेत्र में कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद बार अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जेल से जो भी अभियुक्त ग्रामीण न्यायालय लाए जाएंगे, वह सुरक्षित नहीं रहेंगे। सिविल बार के महामंत्री चतुर शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इसके लिए लंबी लड़ाई के लिए अधिवक्ता तैयार हैं। महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि जिले से जो अधिवक्ता वादकारी की पैरवी के लिए जाएंगे, उनको परेशानी का सामना करना पड़ेगा और वादकारी का अहित होगा।

प्रदर्शन में राकेश मिश्र, आनंद वीर मिश्र, राम नाथ तिवारी, शैलेश कुमार, योगेंद्र यादव, सरवन कुमार गौंड, नरेंद्र पांडेय, सभाजीत, अखिलेश्वर राय, सच्चिदानंद पांडेय, हरिशंकर यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed