फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   banana harvesting

केले की खेती से सुधर रही आर्थिक स्थिति

Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
banana harvesting
केले की खेती करने वाले कटैया गांव निवासी किसान अनिल चौधरी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
केले की खेती से सुधर रही आर्थिक स्थिति
विज्ञापन

एक एकड़ में हुआ चार लाख रुपये का केला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कभी गंजी, भरुआ मिर्च और मूंगफली की खेती के लिए मशहूर दोआबा की माटी अब केले का उत्पादन कर किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधार रही है। कटया गांव निवासी अनिल चौधरी मोबाइल के जरिए केले की खेती करने की जानकारी हासिल करके मिसाल कायम कर रहे हैं।

विकास खंड हैंसर बाजार के कटया गांव निवासी अनिल चौधरी जब उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद रोजगार के लिए भटक रहे थे। उसी समय उनका मोबाइल उनके लिए प्रेरणादायक बन गया। अनिल बताते हैं कि मोबाइल और अन्य मीडिया के माध्यम से केले की खेती का तरीका जाना। उसके बाद दो साल पहले आधा एकड़ में केले की खेती की। 13 माह के भीतर फसल तैयार हुई तो एक लाख 85 हजार रुपये में बेचा। आधा एकड़ में लागत 42 हजार रुपये आई थी। अच्छा मुनाफा होने के बाद मनोबल ऊंचा हुआ तो एक एकड़ में केले की खेती की और करीब चार लाख रुपये आमदनी हुई। अनिल बताते हैं कि उनको देखकर उनके गांव तथा आस-पास गांव के कई किसानों ने इस साल केले की खेती की है। केले की खेती में कम लागत आती है और मुनाफा अच्छा होता है। उन्होंने बताया कि केले का पौधा झांसी से एक कंपनी के माध्यम से मंगाते हैं। एक एकड़ में 17000 से 1800 पौधा लगता है। खास बात यह है कि केले की खेती करने वाले किसान अनिल को अभी तक उद्यान विभाग से कोई प्रोत्साहन नहीं मिला। उनका कहना है कि उद्यान विभाग के अफसर अगर किसानों को केले की खेती के लिए प्रोत्साहित करें तो इस इलाके में अच्छी-खासी केले की खेती होगी और कम लागत में अधिक मुनाफा कमाकर किसानों की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed