फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bakried celebrated

कोरोना के खात्मे व मुल्क में अमन-शांति की मांगी दुआ

Wed, 21 Jul 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
bakried celebrated
सेमरियावां ब्लाक मुख्यालय स्थित मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज अदा करते ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
कोरोना के खात्मे व मुल्क में अमन-शांति की मांगी दुआ
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत मस्जिदों व घरों में अदा हुई नमाज
शांति व्यवस्था को लेकर सतर्क रहा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ईद-उल-अजहा के अवसर पर जिले में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों व मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने कोरोना महामारी के खात्मे व मुल्क में अमन और शांति की दुआ मांगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।
जनपद मुख्यालय खलीलाबाद सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिदों व घरों में रहकर लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने कोरोना जैसी बीमारी के खात्मे, सुख समृद्धि के साथ ही मुल्क में अमन व शांति की दुआ मांगी। जिला प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर नगर के सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक प्रबंध किए थे। पूर्व में ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा शहर से दूर स्थित ईदगाहों में दो रकात नमाज अदा की जाती थी। इस मौके पर नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारक बाद देते थे, लेकिन पिछले वर्ष से कोरोना महामारी के कारण लोग अपने घरों में ही ईद-उल अजहा की नमाज अदा कर रहे हैं। ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी भी दी गई। इसके मद्देनजर खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर में साफ-सफाई, चूने का छिड़काव किया गया। इसके अलावा जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मगहर में पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, चेयरमैन पति राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, अवधेश सिंह, संजय दूबे, अहमद आलम, सिब्तेन मुस्तफा, मेंहदी हसन, चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित, वशिष्ठ नरायन श्रीवास्तव, आनंद दूबे, शिबतैन मुस्तफा, ख़लील खान, त्रिलोकीनाथ वर्मा, सिराज खान, अबरार आलम, लालचंद यादव, अलकेश गुप्ता, सोनू पटेल, राजीव यादव, राम विनय यादव, अजय सिंह वर्मा आदि लोगों ने मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाह व मस्जिदों में भीड़ न हो इसके लिए सुबह 5:45 बजे से ही सीमित संख्या में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया। चौराहे, गांव, बाजार की छोटी बड़ी सभी मस्जिद ईदगाहों में कोविड गाइडलाइन के मुताबिक सीमित संख्या में नमाज अदा की गई। लोगों ने मुल्क की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ की। साथ ही कोरोना से निजात के लिए खास दुआएं मांगी गईं। इसके बाद बकरे की कुर्बानी का सिलसिला जारी रहा। जमीयतु उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने अपील की थी कि कोरोना वायरस अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए मस्जिदों और ईदगाहों में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई गाइडलाइन को सामने रखते हुए संक्षिप्त रूप से ईद-उल-अजहा की नमाज सूरज निकलने के बाद से अदा करना जारी कर दें। जामा मस्जिद सेमरियावां, बाघनगर, करही, दुधारा, लोहरौली, उंचहराकला, सेहुड़ा, दरियाबाद, उसराशहीद, महुआरी, चिउटना, सालेहपुर, दानोकुइयां, कोहरियावां, देवरियानासिर, पैैड़ी, चिउटना, नव्वागांव, टेमारहमत आदि गांव की मस्जिद व ईदगाह में सीमित संख्या में लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। ईदगाहों पर मेले खिलौने की दुकानें नहीं लगीं। ईदगाहों पर सन्नाटा पसरा रहा। जफीर अली करखी, अफजाल प्रधान, मुुुनीरूलहसन चौधरी, नूूूरूलबशर, इरशाद अहमद आदि ने बताया कि नमाज के बाद लोगों ने सामूहिक रूप से मुल्क की तरक्की शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी बधाई
सेमरियावां। सोशल मीडिया पर बकरीद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने न किसी से हाथ मिलाया और न ही किसी से गले मिले। अपने घरों पर रहकर बधाई, मुबारकबाद के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीट आदि का दिन भर इस्तेमाल हुआ। आल इंडिया उलमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद नदवी, महासचिव फुजैल अहमद नदवी, मौलाना मुजीब बस्तवी, पूर्व पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद नजीर, सपा जिला उपाध्यक्ष मो. अहमद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी, युवा सेवा समिति संयोजक रिजवान मुनीर आदि ने इलाके के लोगों को बकरीद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed