फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bagger Mask Duty Employees

बैगर मास्क ड्यूटी कर रहे कर्मचारी

Fri, 18 Dec 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bagger Mask Duty Employees
सीएमओ कार्यालय में बिना मास्क कार्य करते कर्मचारी। - फोटो : KHALILABAD
बैगर मास्क ड्यूटी कर रहे कर्मचारी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोरोना के मरीज फिर जिले में बढ़ रहे हैं। इधर संक्रमण से बचाव के उपायों को नजरदांज किया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों में हाथ सैनिटाइज करने के लिए लगे मशीन शोपीस बन गए हैं। इनमें सैनिटाइजर डाला ही नहीं जाता। लिहाजा मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। कर्मचारी भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। यदि यही हाल रहा तो कोरोना के संक्रमण को रोकना मुश्किल होगा।
‘अमर उजाला’ की पड़ताल में शुक्रवार को बीएसए, सीएमओ, अपर सीएमओ, सीएचसी खलीलाबाद, पीडब्ल्यूडी कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों में सैनिटाइज मशीन चालू हालत में नहीं मिले। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय समेत अन्य कई विभागों में बने कोविड हेल्पडेस्क पर कर्मचारी नदारद थे, जिससे कार्यालयों में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो पा रही है। सीएमओ कार्यालय के कोविड कंट्रोल रूम में कर्मचारी बिना मास्क पहने काम करते देखे गए। यही हाल अन्य सरकारी कार्यालयों में भी देखने को मिला। जहां पर कर्मी भी बिना मास्क के काम कर रहे थे।
विज्ञापन

सभी कार्यालयों में सैनिटाइजर मशीन लगे हैं। उसमें अगर सैनिटाइजर नहीं डाला जा रहा है तो गलत है। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिया जा रहा है मशीनों को चालू रखें। साथ ही कोविड हेल्पडेस्क पर कर्मी जरूर मौजूद रहे। कार्यालयों में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूर किया जाए। निरीक्षण में अगर मशीन खराब मिली तो संबंधित विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। मास्क का प्रयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed