{"_id":"626ad4e56a08d12d147df9b5","slug":"bad-electric-supply-in-countryside-khalilabad-news-gkp435021431","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से हाहाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से हाहाकार
क्षेत्र में महज छह से सात घंटे हो रही विद्युत आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। महज छह से सात घंटे विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। वह भी कई बार कटौती के बाद। रात में कटौती विद्युत उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। लोग रतजगा करने के लिए मजबूर हैं।
मेंहदावल तहसील क्षेत्र में उमस भरी गर्मी में अंधाधुंध विद्युत कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। जहां एक तरफ इस समस्या से विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं, दूसरी तरफ लघु उद्यमी भी विद्युत कटौती से प्रभावित हैं। क्षेत्र को महज छह से सात घंटे विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। इसके कारण लोगों की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को विद्युत आपूर्ति शुरू होने के महज कुछ देर बाद ही कटौती शुरू हो गई जो पूरी रात जारी रही। यही हाल बुधवार को भी रहा। पूरी रात बिजली आती-जाती रही। इसके कारण उपभोक्ताओं को रतजगा करना पड़ रहा है। सांथा विकास खंड के हरैया बाबू निवासी अनिल सिंह, संजय सिंह, बेलहर विकास खंड के भनवा पुर ग्राम निवासी जितेंद्र यादव, बालमुकुंद तिवारी, दीपू पांडेय, मेंहदावल नगरपंचायत निवासी लालजी जायसवाल, प्रेमचंद गुप्ता, मारकंडेय, अशोक सिंह, बुनकर बदरे आलम, अब्दुल कयूम, मेंहदी हसन आदि का कहना है कि मौजूदा समय में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। बिजली आती है और आधे घंटे में कटौती शुरू हो जाती है। इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। रात की कटौती रतजगा करने के लिए मजबूर कर रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती सिर दर्द बन गई है। विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल के अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि ओवरलोड के कारण जहां बिजली ट्रिप कर जा रही है, वहीं, ग्यारह हजार वाली सप्लाई वाले तार काफी पुराने व जर्जर हैं, जिसके कारण फॉल्ट होने से भी दिक्कत आ रही है। इस समस्या को दूर करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।