{"_id":"6197d992900a5a3c0336b995","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsaw-celebrated-khalilabad-news-gkp41692938","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमनाम शहीद याद किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमनाम शहीद याद किए गए
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव पर बखिरा में एक शोभा यात्रा निकाली गई। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमनाम शहीद याद किए गए
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर में निकाली गई शोभा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक ऋषि कुमार की अगुवाई में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत बखिरा स्थित हैहयवंशी धर्मशाला से गुमनाम शहीदों की याद में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पूरे नगर से होकर गुजरी।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक ऋषि कुमार ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके आरती किया। इसके बाद एक वाहन के साथ भारत माता के चित्र के साथ मंगलबाजार, शनिचरा, इंटर कॉलेज तिराहा, पुलिस चौकी, अस्पताल, अमरडोभा चौराहा होते हुए वापस धर्मशाला पर पहुंचे। शोभा यात्रा के दौरान शामिल लोगों ने भारत माता का जयकारा लगाते हुए तिरंगा झंडा लहराया। ऋषि कुमार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश के गुमनाम शहीदों को याद करने के लिए एक अनूठा कार्यक्रम है। 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 75वीं वर्षगांठ से एक साल पहले यानी 15 अगस्त 2021 से इन कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। 12 मार्च 1930 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी। 2020 में नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव की शुरुआत पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर की थी। तभी से पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बघौली ब्लॉक में गांव-गांव चलाया जाएगा। पूरे एक माह तक अमृत महोत्सव का यह कार्यक्रम बघौली ब्लॉक में मनेगा। इसमें लोगों को हमारे गुमनाम शहीदों को याद कराया जाएगा और उनकी वीर गाथा को भी लोगों को बताया जाएगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश कसेरा, हीरालाल गुप्ता, मनीराम, बालरूप कन्नौजिया, डॉ. श्रवण निषाद, कपिल कसेरा, दयाशंकर गुप्ता दीपू, जय प्रकाश सिंह, राजेश कसेरा, सचिन, मोनू, राजेश गुप्ता, संजय सिंह, नीरज, उमेश कसेरा, हनुमान, सतीश, जयसिंह आदि उपस्थित रहे।