फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aware about crop insurence

बाइक रैली निकालकर फसल बीमा के लिए किया जागरूक

Thu, 16 Dec 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
aware about crop insurence
बाइक रैली निकालकर फसल बीमा के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

संककबीरनगर। सीएससी-ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों के संचालकों के माध्यम से बुधवार को विकास भवन परिसर से बाइक रैली निकाली गई। लोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जागरूक किया गया। बाइक रैली को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली मेंहदावल बाईपास से होते हुए समय माता मंदिर व बाद में हीरा लाल डिग्री कालेज पहुंच कर समाप्त हो गई।

सीएससी के जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार मिश्र व बलवंत सिंह ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे में जागरूक कराना है। साथ ही सीएससी केंद्र पर चल रहीं सरकारी योजनाएं क्रमश: आयुष्मान भारत कार्ड, ई- श्रम पंजीकरण, ग्रामीण साक्षरता अभियान, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री व्यापारी मानधन, किसान सम्मान निधि, बिजली बिल समायोजन आदि के बारे में भी लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि अभी तमाम लोगों को यह नहीं पता है कि ये सेवाएं सिंगल विंडो पर मिल जाती हैं। रैली में शशिधर नाथ पांडेय, अष्टभुजा सिंह, अमित सिंह, वरुण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed