{"_id":"6058d1168ebc3ed3a3409494","slug":"award-ceremony-conduct-for-health-worker-khalilabad-news-gkp389383999","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
शहर के एक होटल में पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानि?
- फोटो : KHALILABAD
बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित
- एसपी ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को शहर एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसपी डॉ. कौस्तुभ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि सरकारी चिकित्सा संस्थान आज भी विश्वसनीय हैं। उनके प्रति आम जनता के विश्वास को बढ़ाने में सभी चिकित्सा कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि आम जनता के इस विश्वास को और भी मजबूत करें। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सीके शाही ने कहा कि सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को एक दूसरे से प्रेरणा लेते हुए बेहतर कार्य करना चाहिए। सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने कहा कि पुरस्कार प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाते हैं, जिन लोगों को पुरस्कार मिला है उनको अपने स्थान को बनाए रखने के लिए बेहतर कार्य करना होगा। एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि मातृत्व स्वास्थ्य में और भी बेहतर कार्य के प्रोत्साहन के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इस दौरान सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, डॉ. वीपी पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, एपीडेमियोलाजिस्ट डॉ. मुबारक अली, अरविंद पांडेय, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, दीनदयाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
इनको मिला पुरस्कार
स्वास्थ्य कर्मी अबुल कलाम, बृजेश कुमार शहरी, राकेश कुमार यादव, आशा कार्यकर्ता पूनम, संगीता, मनभावती, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुमन शुक्ला, जिला कार्यक्रम सहायक रितेश चौरसिया, चिकित्सक डॉ. सदफ शकील, डॉ. अंजू मिश्रा, डॉ. सबा नुसरत, स्नेहलता राय, गीता, पुष्पा, वंदना, धर्मावती, ममता, रागिनी पाल, शीलाशर्मा, प्रतिमा, आलोक सिंह, दिनेश कुमार, हरिप्रकाश। डॉ. मनीषा शाही, डॉ. शिप्रा, डॉ. निरुपमा चौधरी, उर्मिला, नीता विश्वकर्मा, सोनम सिंह, अंजू चौरसिया, बिंदू, किरन, उषा, चांदनी, अंबिका, विद्यावती सिंह, आलोक सिंह, हरिप्रकाश, दिनेश कुमार।