फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   avairness to voter

मतदाताओं को किया गया जागरूक

Mon, 21 Feb 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
avairness to voter
मतदाताओं को किया गया जागरूक
विज्ञापन

डीएम ने गुब्बारा उड़ाकर निर्भय होकर मतदान करने के दिए संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत सोमवार को डीएम दिव्या मित्तल विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम अनई पहुंची और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने गुब्बारा उड़ाकर लोगों से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की।
डीएम दिव्या ने कहा कि प्रशासन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने दिव्यांगों सहित आम मतदाताओं से कहा कि किसी प्रकार की चुनाव में व्यवधान डालने की शिकायत हो तो तत्काल इसकी सूचना उपलब्ध कराएं। शिकायत का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड पौली के ब्लॉक परिसर में सोमवार को बीडीओ सतीश कुमार सिंह की देखरेख में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें दिव्यांग व्यक्ति के हाथों से गुब्बारा उड़ाकर लोगों में जागरुकता का संदेश दिया गया। एडीओ पंचायत गजानन पाल ने कहा कि मतदान भी एक तरह का दान है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सचिव अमरीश पटेल, अजीत मिश्रा, रमेश यादव, किशन यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed