फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   avairness raily

विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

Wed, 23 Feb 2022 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
avairness raily
विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
विज्ञापन

जिले में जगह-जगह स्कूली छात्रों ने लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार को जिले में जगह-जगह स्कूली छात्रों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से तीन मार्च को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।
खलीलाबाद के प्राथमिक विद्यालय उस्का कला में मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामशरन यादव व प्रधानाध्यापिका मीरा भारती ने दिखाकर रवाना किया। रैली पूरे गांव में भ्रमण कर वापस विद्यालय पहुंची। प्रधानाध्यापिका मीरा भारती ने कहा कि मतदान सभी का मौलिक अधिकार है। इसका हर हाल में उपयोग करना चाहिए। हम सभी की जिम्मेदारी है कि शत-प्रतिशत मतदान करें और लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें। इस दौरान अमरेश चौधरी, मनोज पांडेय, तूलिका पांडेय, रमेश चंद, संगीता और किरन आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय शेरपुर प्रथम के छात्रों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक निसार अहमद व प्रधानाध्यापक योगेंद्र राजभर के नेतृत्व में रैली निकाली गयी। रैली को चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश वर्मा, सभासद सिबतैन मुस्तफा व सभासद प्रतिनिधि राहुल कन्नौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सुनील कुमार चौबे, रुहिनाज परवीन, प्रज्ञा द्विवेदी, नसीम अहमद, अफसर जहां, मधु यादव, वंदना, अवधेश सिंह, राहुल चौधरी, भूपेंद्र सिंह और बेलाल इदरीसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार जेएन पब्लिक स्कूल पचदेउरी के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। स्कूल परिसर से बच्चों ने रैली निकाल कर नव्वागांव चौराहे, पचदेउरी चौराहे तक नारे लगाकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। रैली को हरी झंडी दिखाकर कॉलेज प्रबंधक डॉक्टर बी आलम ने रवाना किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सदरे आलम खान, कमरे आलम खान, मोनू गौतम, दिनेश कुमार, विकास गौतम, नितेश गौतम, फैजान अहमद खान और लालता पांडेय आदि मौजूद थे।

फोटो तीन कालम
मतदान में भाग लेने की अपील
धनघटा। रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज और बिंदु देवी मेमोरियल एकेडमी ठकुराडाडी के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली निकालकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। रैली में शामिल कैडेट्स ने धनघटा, फतेहपुर, सुरैना, टेम्हा आदि स्थानों पर पहुंच कर लोगों से मतदान में भाग लेने का अपील की। इस अवसर पर प्रबंधक रवींद्र प्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य गौरव कुमार मौर्य, रामकेवल यादव, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, हरिशंकर, अशोक, कृष्ण माधव, आनंद, सफीक, सचिन, अनिल, सीमा, पम्मी, अर्चना, अंकिता, अनुप्रिया, मनुप्रिया, निशांत, इमराना, नेहा, प्रियंका और पूजा आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed