फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Attention Gang of thugs roaming on the highway

Sant Kabir Nagar News: सावधान! हाईवे पर घूम रहा वाहन सवार ठगों का गिरोह

Sun, 15 Jan 2023 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Attention Gang of thugs roaming on the highway
सावधान! हाईवे पर घूम रहा वाहन सवार ठगों का गिरोह
विज्ञापन

गोरखपुर जाने के लिए दपंती को गाड़ी में बैठाकर बैग से निकाल लिए जेवरात व नकदी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आप बाहर से आकर ट्रैक्सी स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं तो होशियार हो जाइए। क्योंकि हाईवे पर ठगों का वाहन सवार गिरोह घूम रहा है। यदि कोई यात्री बड़े ट्रॉली बैग के साथ दिखता है तो उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर लूट लेते हैं। ऐसा ही एक मामला जिला मुख्यालय पर सामने आया है।
गुजरात के भुज में एक कंपनी में काम करने वाले गोरखपुर निवासी अंबरीष चौबे पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ भुज से खलीलाबाद शहर में ससुराल आए। दो दिनों तक वहां रुककर शुक्रवार को गोरखपुर जाने के लिए मेंहदावल बाईपास पर शाम को वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ठग गिरोह के गुर्गों ने बस स्टैंड से दस मीटर आगे गाड़ी खड़ी कर उन्हें गोरखपुर पहुंचाने का वादा किया।
विज्ञापन

अंबरीष चौबे ने बताया कि गाड़ी में पहले से चार-पांच लोग बैठे थे। ऐसे में जल्द गोरखपुर पहुंचने के लिए वह भी परिवार सहित गाड़ी में सवार हो गए। चालक गाड़ी लेकर गोरखपुर की ओर रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि गाड़ी में बिठाते समय चालक ने गोरखपुर बस स्टैंड पर पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन नौसढ़ चौराहे से पहले ही उतरने के लिए कहा। इसी बीच एक ऑटो वहां पहुंच गई और चालक ने उससे बात कर घर भिजवा दिया। पीड़ित दंपती ऑटो से घर पहुंच गए।

घर पहुंचकर एक बैग खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। अगली सुबह जब उन्होंने दोबारा बैग खोलने का प्रयास किया तो चेन जाम कर दिया गया था। किसी तरह बैग खोला गया तो पता चला कि बैग में रखे आभूषण और रुपये नहीं हैं। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटना गंभीर है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीमें लगाई जाएंगी। ऐसे गिरोह पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed