{"_id":"622399a907ed4014976808f6","slug":"attempt-to-suicide-after-clash-with-husband-khalilabad-news-gkp4290123152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से विवाद के बाद आत्महत्या की कोशिश
संतकबीरनगर। पति से अनबन हुई तो विवाहिता शनिवार को आत्महत्या करने खलीलाबाद रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। ट्रेन आने पर जैसे ही ट्रैक की ओर बढ़ी, लोगों की नजर पड़ गई और दौड़ कर उसे बचा लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और विवाहिता को कोतवाली ले गई।
विवाहिता का मायका सिद्धार्थनगर जिले में है। सात महीने पूर्व उसकी शादी मंदिर में हुई थी। विवाहिता ने बताया कि मोबाइल फोन पर उसकी पति से बातचीत होती थी। पहले से रिश्तेदारी में पति थे। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो दोनों पक्षों की सहमति से मंदिर में शादी हुई। वह गर्भवती भी है। पति से अनबन हुई तो वह रखने को तैयार नहीं हुए। वह दस दिन पूर्व घर से निकल गई थी। वह जीना नहीं चाहती है। चौकी इंचार्ज बरदहिया बाजार वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि विवाहिता को उन्नाव की पुलिस लाकर परिजनों को सौंपी थी। पति से अनबन हुई तो वह आत्महत्या करने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। लोगों ने उसकी जान बचाकर पुलिस को सौंपा। अब वह पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई है। पति भी उसको साथ रखने पर राजी है। विवाहिता को उसके पति को सौंपा जाएगा।