फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   atamp to attack

Sant Kabir Nagar News: जानमाल की धमकी देने वाले पर केस दर्ज

Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
atamp to attack
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बघौली निवासी पीड़ित को गांव का ही युवक अपशब्द और जानमाल की धमकी दे रहा है। बघौली निवासी मुकेश सिंह पुत्र बजरंगी सिंह का आरोप है कि अविनाश सिंह उर्फ प्रिंस सिंह आपाराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आरोप है कि इसने कल रात में टीम ग्राम पंचायत बघौली, व्हाट्सएप ग्रुप में गंभीर एवं आपत्तिजनक पोस्ट डाला है। आरोप है कि उसे अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके ऊपर अनेक रिपोर्ट कोतवाली में पूर्व में भी पंजीकृत हुआ है। आरोप है कि पूर्व में भी अविनाश सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में पंजीकृत है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

----------
ट्रक से रौंद कर पाइप क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के जंगलकला में नाली निर्माण के लिए रखे ह्यूम पाइप को रौंद कर ट्रक चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जंगल कला की प्रधान संध्या देवी पत्नी राजकुमार का आरोप है कि गांव के टोला खरकवा में नाली निर्माण के लिए करीब 20 पाइप सड़क की पटरी के कच्चे जमीन पर गिरा रखा था। 15 जून 2023 की शाम को ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाकर आठ पाइप को रौंद कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे 57856 रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना 112 नंबर पर और चौकी बघौली को दी गई। दूसरे दिन उसके बेटे अनिल कुमार ने ट्रक मालिक के पुत्र से वार्ता करने व नुकसान की भरपाई की मांग की, लेकिन बेटे को धमकी दी गई। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

----------
रंजिश में घर में घुस कर युवक को पीटा
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गजपुर में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग घर में घुस कर युवक की पिटाई किए। गजपुर निवासी रामरतन पुत्र राम स्वरूप का आरोप है कि वह 16 जून की रात दस बजे खलीलाबाद से अपने घर चार पहिया वाहन से लौट रहे थे। जब वह अपने घर में घुसे तो पीछे से घात लगाकर बैठे मिठाईलाल, सलवंत, उदई, चंद्रभान पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडा के साथ उसके घर में घूस आए। आरोप है कि लोग अपशब्द कहते हुए मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दिए। आरोप है कि लोग उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिए। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ घर में घुस कर मारने पीटने,जानमाल की धमकी देने और वाहन क्षतिग्रस्त कर देने का केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed