{"_id":"6a34404eb445b552b5020540","slug":"assaulted-for-opposing-the-blocking-of-the-path-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152442-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रास्ता बंद करने का विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रास्ता बंद करने का विरोध करने पर मारपीट
Fri, 19 Jun 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के सेहुआनाथ गांव में रास्ता बंद करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेहुआनाथ निवासी राजू ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही रामनरायन उर्फ खझंकू, संजय, विजय, विकास, आनंद तथा अनुराग उर्फ सनी आरसीसी सड़क पर खड़ंजा लगाकर उनका रास्ता बंद करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर ईंट-पत्थर चलाकर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे उनके भाई रिंकू, पत्नी गुड़िया और माता फूलझरी देवी के साथ भी मारपीट की गई।
हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष बेलहर कला हरिकेश भारती ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष बेलहर कला हरिकेश भारती ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन