फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASHA workers perform at collectorate

आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2020 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers perform at collectorate
कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएमओ से वार्ता की। सीएमओ के समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव कहा कि जिले में फाइलेरिया अभियान फरवरी माह में चलाया गया, लेकिन अब तक इसका भुगतान नहीं दिया गया, जबकि कोविड सर्वे दस दिन तक चलाया गया। इसका भी भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य बजट से बढ़े हुए 750 रुपये प्रतिमाह का भुगतान भी नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय की जगह पारिश्रमिक मिलता है, इसके बाद भी कई ऐसे कार्य लिए जा रहे हैं, जिसके लिए भुगतान नहीं होता है। ऐसे में जो भी कार्य कराए जाए, उसका भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायत में शामिल हुए ग्राम पंचायतों में कार्यरत रही आशा कार्यकर्ताओं को शहरी आशा के रूप में समायोजित किया जाए। इसके बाद आशा कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंची और उनसे बिंदुवार वार्ता की, जिसे पर सीएमओं ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान संजना मिश्रा, मीना देवी, अरूणा भारती, मीनू शर्मा, ललिता देवी, मनोरमा, मुन्नी देवी, कौशिल्या देवी, गायत्री सिंह, उर्मिला यादव, अंकिता, इंद्रावती देवी, सुनीता देवी, रेखा शर्मा, आरती देवी, उषा देवी, सोनमती, निक्की सिंह, संयोगिता देवी, गीता देवी, लीलावती देवी, बिंदु देवी, सुभद्रा देवी, पुष्पा देवी, कविता, रेखा भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed