फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Asha Workers Display at the ADO Panchayat Office

आशा वर्करों का एडीओ पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 05 Jan 2019 11:29 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 05 Jan 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Asha Workers Display at the ADO Panchayat Office
आशा वर्करों का एडीओ पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक परिसर में चल रहे ईवीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार को अव्यवस्था से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में स्थित एसडीओ पंचायत कार्यालय के सामने हंगामा किया। उनका आरोप था कि प्रशिक्षण के दौरान बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी।        
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में चल रहे ईवीएम प्रशिक्षण के लिए नाथनगर क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहु प्रशिक्षण लेने पहुंची थीं। प्रशिक्षण स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से नाराज आशा बहु कुसुमलता, हेमा, प्रेमा, ललिता, अनीता, शीला, सरिता यादव, बिंदू, रिंकू, ममता, शकुंतला, अर्चना, ज्योति, रामराजी देवी, मीना देवी, विन्ध्यवासिनी, मैना देवी सहित अन्य आशा बहुएं एडीओ पंचायत कार्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगीं। लगभग 15 मिनट बाद कार्यालय से निकले एडीओ पंचायत विश्राम प्रसाद ने आशा बहुओं के बैठने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आशा बहुएं शांत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed