फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Asha and Sangini are facing financial crisis

Sant Kabir Nagar News: आर्थिक तंगी से जूझ रहीं आशा व संगिनी

Thu, 12 Feb 2026 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Asha and Sangini are facing financial crisis
-दिसंबर, जनवरी व मार्च 2025 के पारिश्रमिक का नहीं हुआ भुगतान
विज्ञापन

-एनएचएम के अन्य कर्मियों को भी नहीं हुआ भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसएनए स्पर्श पोर्टल से भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भुगतान की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थिति यह है कि भुगतान न होने से आशा और आशा संगिनी आर्थिक तंगी से जूझ रहीं हैं। इसको लेकर आशा और आशा संगिनियों में आक्रोश बढ़ रहा है। इसके साथ ही एनएचएम के अन्य कर्मियों के मानदेय का भी भुगतान लटका हुआ है।
जिले में आशा और आशा संगिनियों की कुल संख्या करीब 1980 है। पूर्व में इनके भुगतान की व्यवस्था जिले स्तर से होती रही है, लेकिन अगस्त से भुगतान की व्यवस्था बदल गई है। इसके बाद से ही भुगतान को लेकर समस्या खड़ी हो रही है। वर्तमान स्थिति यह है कि दिसंबर, जनवरी व मार्च 2025 को कमिटेड किए गए पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

हालांकि जिले स्तर से भुगतान का बिल बनाकर राज्य स्तर को भेजा गया है, जिससे लोगाें को उम्मीद थी कि जल्द भुगतान हो जाएगा, लेकिन अभी तक भुगतान न होने से कर्मियों में निराशा दिख रही है। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद भुगतान शुरू हुआ था, लेकिन अब फिर भुगतान को लेकर समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए, अन्यथा फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
0000000000000000
आशा व आशा संगिनी सहित एनएचएम कर्मियों के भुगतान का बिल जिले से राज्य स्तर को भेजा जा चुका है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द भुगतान हो जाए।
-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed