{"_id":"64a6ffcbfdb6b8f8080ac5f2","slug":"arrest-in-murder-case-khalilabad-news-c-7-1-231385-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घुटने से सीना दबाकर की थी पत्नी की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई 20 चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घुटने से सीना दबाकर की थी पत्नी की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई 20 चोटें
Thu, 06 Jul 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी हत्यारोपी पति राकेश उर्फ बीरू पुलिस हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी संयोगिता देवी का सीना घुटने से दबाकर पति ने उसकी हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की वजह से मौत होना आया है। सीने की हड्डी टूट कर पसली में सट जाने के साथ ही कुल 20 चोटें दर्शाई गई हैं। आरोपी पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपने भाई के घर नौरंगिया में छिपे होने की सूचना पर गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना की बात स्वीकार की। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड-छह जवाहर नगर निवासी संयोगिता देवी की पति राकेश उर्फ वीरू गुप्ता ने हत्या कर दी थी। बाद में पति अपने मां- बाप की मदद से पत्नी को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने संयोगिता को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को अस्पताल में छोड़ कर वीरू फरार हो गया था। इस मामले में मृतका के भाई शैलेंद्र गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता निवासी हथिनाराज, थाना आलापुर, जनपद अंबेडकरनगर ने पति राकेश, सास कुंता देवी और ससुर रामनाथ गुप्ता के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।
बृहस्पतिवार को सूचना पर पुलिस ने आरोपी के भाई के नौरंगिया स्थित घर पर दबिश दी, और राकेश उर्फ वीरू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। जबकि आरोपी सास- ससुर को बुधवार को जेल भेजा गया था।