{"_id":"5de004ef8ebc3e54ca64205e","slug":"army-driver-dies-in-an-accident-khalilabad-news-gkp331116416","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सेना में चालक पर कार्यरत जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में सेना में चालक पर कार्यरत जवान की मौत
विज्ञापन
हादसे में सेना में चालक पद पर कार्यरत जवान की मौत
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के मनिकापार गांव निवासी सेना में चालक पद पर कार्यरत युवक की लद्दाख में वाहन खाई में गिरने से मौत हो गई। ऐसी सूचना बृहस्पतिवार को जैसे ही गांव में पहुंची गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
ग्राम प्रधान जयराम यादव ने बताया कि उनके गांव के निवासी माधव गौतम सेना में वाहन चालक पद पर इन दिनों लद्दाख में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार की शाम उनके चाचा के पास फोन आया कि माधव बुधवार की सुबह वाहन लेकर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान वाहन खाई में गिर गया। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रधान ने बताया कि माधव तीन भाई थे। उनके दो भाई और सेना में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी व बच्चे इन दिनों गोरखपुर में रह रहे हैं। घर पर उनके चाचा का परिवार रहता है। प्रधान ने बताया कि माधव का शव शुक्रवार की शाम तक गांव पर आने की संभावना है। माधव की मौत होने की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया। उनके परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।