फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   arhata exam tomorrow

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होंगे 17,808 परीक्षार्थी

Sun, 22 Aug 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
arhata exam tomorrow
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होंगे 17,808 परीक्षार्थी
विज्ञापन

जिले के 24 केंद्रों पर 24 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 24 अगस्त को जिले में 24 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 17,808 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में विभिन्न विभागों से निकलने वाले आवेदन में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा अनिवार्य कर दिया है। इसको लेकर 24 अगस्त को परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक होगी। पहली पाली में 8909 परीक्षार्थी होंगे जबकि दूसरी पाली में भी 8909 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा पूरी तरह से सीसीटीवी के निगरानी में की जाएगी। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। हर तहसील के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सकुशल परीक्षा को संपन्न कराएंगे। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। परीक्षा 24 केंद्रों पर होगी। इसमें कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस मौजूद रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed