फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Area and district panchayat members will simultaneously counting

क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना एक साथ होगी

Tue, 20 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर Updated Tue, 20 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने मतगणना को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की

संतकबीरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तीन चरण का मतदान समाप्त हो गया है, जबकि चौथे चरण का मतदान 29 अक्टूबर को होगा, लेकिन प्रशासन मतगणना की तैयारियों में अभी से जुट गया है।

मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार ने  तैयारियों की समीक्षा की। एक नवंबर को होने वाले मतगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी आयोग द्वारा विकसित किए गए साफ्टवेयर के माध्य से लगाई जाएगी। मतगणना पार्टियां ब्लाक स्तर पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के सदस्यों की मतगणना एक साथ कराई जाएगी। यदि किसी क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में मतगणना कर्मी उपलब्ध नहीं है तो वहां एक-एक पद की मतगणना कराई जा सकती है, परंतु इसकी सूचना आयोग को अवश्य प्रेषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मतगणना टेबुल असिस्टेंट रिटर्निंग आफीसर वार लगाई जाए, जिसमें प्रति असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर कम से कम एक सेट टेबुल लगाई जाए। द्वितीय विकल्प यह है कि प्रत्येक न्याय पंचायत के लिए कम से कम एक मतगणना टेबुल का सेट लगाया जाए। यदि किसी न्याय पंचायत में ग्राम पंचायत की संख्या अधिक हो तो जिलाधिकारी अपने स्तर पर मतगणना टेबुल का सेट बढ़ा सकते हैं।

एक मतगणना टेबल पर पांच मतगणना कर्मियों का दल तैनात रहेगा, जिसमें एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक तथा एक अतिरिक्त मतगणना सहायक होगा। मतगणना में 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी तथा दो दलों का गठन किया जाएगा ताकि यदि मतगणना में 24 घंटे से अधिक का समय लगता है तो प्रथम दल को पुन: ड्यूटी पर लगाया जा सकता है।

यदि मतगणना में 36 घंटे से अधिक का समय लगता है द्वितीय दल को पुन: ड्यूटी पर लगाया जाएगा। दोनों दलों में तीनों श्रेणियों के मतगणना कर्मियों की ड्यूटी का दस प्रतिशत रिजर्व रखा जाएगा। रिजर्व ड्यूटी में लगाए गए मतगणना कर्मियों को भी नियमानुसार यात्रा भत्ता देय होगा।


निर्देश दिए गए कि मतगणना पर्यवेक्षक को किसी भी दशा में उस विकास खंड में मतगणना हेतु न नियुक्त किया जाए जिस विकास खंड में वह कार्यरत है। मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति में इस बात का ध्यान रखा जाए कि पहले उन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए जिन्होंने किसी भी चरण में निर्वाचन ड्यूटी में भाग न लिया हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव के साथ ही जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed