{"_id":"68c851802b13135aa00121bb","slug":"approval-was-given-for-setting-up-divyang-resource-center-and-sugam-library-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-138450-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग रिसोर्स सेंटर और सुगम लाइब्रेरी बनाने को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग रिसोर्स सेंटर और सुगम लाइब्रेरी बनाने को मिली मंजूरी
Mon, 15 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद यहां पर स्थापित होगा दिव्यांग सुगम लाइब्रेरी -संवाद
संतकबीरनगर। जिले में दिव्यांग रिसोर्स सेंटर और सुगम लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। जिससे की दिव्यांग बच्चों को एक ही जगह पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसके माध्यम से दिव्यांग बच्चों को गतिविधियों के जरिए शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का प्रयास होगा।
दिव्यांगता के चलते बच्चे अन्य सामान्य बच्चों के साथ पढ़ाई नहीं कर पाते। कभी सहायक उपकरण की दिक्कत आती है तो कभी विशेषज्ञ अध्यापक नहीं होने के चलते बच्चों को विषय वस्तु समझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए सरकार ने इन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए रिसोर्स सेंटर बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। रिसोर्स सेंटर में विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों की जरूरत के अनुसार हियरिंग मशीन, ब्रेल लिपि से पढ़ाई के संसाधन और अन्य सहायक उपकरण मौजूद रहेंगे।
गाइड लाइन के अनुरूप बीआरसी अथवा नजदीकी परिषदीय विद्यालय में उपलब्ध जगह पर इस केंद्र का संचालन होना है। खंड शिक्षाधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। जल्द इन सेंटरों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रिसोर्स सेंटर के लिए उपकरणों की खरीद डीएम अथवा डीएम द्वारा नामित एडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी की सहमति पर होगी। इस कमेटी में बीएसए संयोजक होंगे जबकि सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी तथा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा को इसका सदस्य बनाया जाएगा।