फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   appeal to indulge in local bodies election

निकाय चुनाव के लिए जुटें कार्यकर्ता : प्रदेश अध्यक्ष

Tue, 17 Oct 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
appeal to indulge in local bodies election
गोलाबाजार में स्वागत समारोह को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
संतकबीरनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने यहां कहा कि कार्यकर्ता निकाय चुनाव की सफलता के लिए जुट जाए। उन्होेंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को खलीलाबाद के गोलाबाजार में अपने स्वागत सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश में बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने के लिए अभियान चल रहा है। इसी के तहत पिपराइच व मुंडेरवा चीनी मिल को फिर से चलाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ किए गए। इससे पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल ने कहा कि पूर्वांचल का विकास भाजपा की सरकार में ही संभव है। जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश के विकास में तेजी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, विधायक मेंहदावल राकेश सिंह बघेल, विधायक धनघटा श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, इंद्रजीत मिश्र, जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, श्याम सुंदर वर्मा, विवेकानंद वर्मा, कुमार अशोक पांडेय, सुनीता अग्रहरि, मनोज सिंह, संगीता वर्मा, प्रदीप कन्नौजिया, अश्विनी कसौधन, पीयूष सिंह, भगवान दास, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, घनश्याम दास, सर्वदानंद पांडेय, निरंजन लोहिया, धनंजय पांडेय, आनंद त्रिपाठी, दिनेश चिरानियां, सुनील छापड़िया, देवेंद्र मिश्रा, अश्विनी चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed