{"_id":"6193f3ef52c8a70f9b7fbe73","slug":"apparatus-distributed-in-70-handicaped-khalilabad-news-gkp4165854152","type":"story","status":"publish","title_hn":"समेकित शिक्षा के तहत शिविर में 70 दिव्यांग बच्चों को मिले उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समेकित शिक्षा के तहत शिविर में 70 दिव्यांग बच्चों को मिले उपकरण
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समग्र शिक्षा के तहत बघौली ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल मेंडरापार में दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिया गया। इस दौरान 70 दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिया गया। इसके साथ ही लोगों ने दिव्यांग बच्चों की हौसलाअफजाई भी की।
विधायक के प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि शासन से उपलब्ध कराई गई सामग्री का बच्चे अधिकतम उपयोग करें। बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराया जाए। उन्होंने अभिभावकों को बालिका शिक्षा के प्रति नजरिया बदलते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बालिकाएं निशुल्क अनिवार्य एवं बाल शिक्षा अधिकार अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में नामांकन करा कर लाभ प्राप्त करें। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश बैद्यनाथ ने बच्चों को सहायक उपकरण के माध्यम से विद्यालयों में नियमित उपस्थिति पर बल दिया। इससे उन्हें सामान्य बच्चों के साथ उचित शिक्षण व्यवस्था प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को वर्क शीट प्राप्त हुआ है, उसका अभिभावक अधिकतम उपयोग कराएं, जिससे बच्चों के अधिगम स्तर को बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बालिकाओं को 200 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन भत्ता भी दिए जाने का प्रावधान है। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बालिकाएं, जिनके पास 40 प्रतिशत उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाणपत्र व आधार कार्ड हो, वे तत्काल आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने 21 दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर, एक को ट्राई साइकिल, 16 बच्चों को कैलिपर, दो बच्चों को रोलेटर एवं 30 दिव्यांग बच्चों को श्रवण यंत्र वितरित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन स्पेशल एजुकेटर धर्मेंद्र चौधरी ने किया। इस दौरान रामाधीन यादव, स्पेशल एजुकेटर प्रेम शंकर, जगदीश प्रसाद, दुर्गेश यादव, रत्नेशधर पाठक, आशीष दुबे, विश्वनाथ विश्वकर्मा, आशीष दुबे, बृजेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन प्रसाद, यतींद्र नाथ आर्य, रंजना चौधरी, तृप्ता सिंह, जगदीश चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।