फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aphids flying in the air, causing damage to eyes

Sant Kabir Nagar News: हवा में उड़ रहे माहू कीट, आंखों को पहुंचा रहे नुकसान

Wed, 05 Mar 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Aphids flying in the air, causing damage to eyes
खलीलाबाद सीएचसी में मरीज के आंख्ा की जांच करते विशेषज्ञ। संवाद
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव आने के बाद माहू कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। ये कीट फसलों के साथ ही लोगों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। अगर आप बाइक चला रहे हैं तो हेलमेट या चश्मा जरूर लगाएं। माहू कीट आंख को जख्मी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये कीट आंख में पड़ गए तो आंखें लाल होने के साथ कई समस्याएं खड़ी हो जा रही हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी के नेत्र विभाग की ओपीडी में रोजाना ऐसे 15 से 20 मरीज आ रहे हैं। मौसम के बदलाव से माहू कीट की संख्या बढ़ गई है। दोपहर बाद ये कीट पौधों को छोड़कर हवा में उड़ने लगते हैं।
विज्ञापन

आंख में पड़ने के बाद मिर्च जैसी चुभन और जलन होने लगती है। इससे आंख लाल में सूजन भी आ जाती है। जबकि कई बार आंख में माहू कीट पड़ जाने से हादसा होने की भी आशंका बन जाती है। चिकित्सकाें का कहना है कि यदि आंख में माहू कीट पड़ जाए तो बिना डाॅक्टर को दिखाए आंख में कोई ड्रॉप न डालें। ऐसा करना आंख के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed