फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   apeal to join rally of priyanka gandhi

प्रियंका गांधी की रैली में पहुंचने की अपील की

Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
apeal to join rally of priyanka gandhi
प्रियंका गांधी की रैली में पहुंचने की अपील की
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की 31 अक्तूबर को गोरखपुर में प्रस्तावित कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली के लिए कांग्रेस नेता डॉ अमरेंद्र भूषण पांडेय ने कई गांव में संपर्क कर लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की। उन्होंने लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। वह इमिलडीहा, धर्मइची, चमरसन, मेंहनीया, उपरौध, कटाई, कर्री, मीरगंज, शिवशंकरपुर समेत अनेक गांवों में जाकर कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम करती है। कांग्रेस के शासन काल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रियंका गांधी की रैली से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें देने की घोषणा की है। इससे महिलाओं का कांग्रेस के प्रति रुझान बढ़ा है। गोरखपुर की प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक होगी। इस दौरान संतोष, गुड्डू उपाध्याय, चमन सिंह, नमन सिंह, सुनील पांडेय भुवनेश्वर भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed