फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   apar nideshak inspected hospitals

एडी लखनऊ के निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

Wed, 30 Jun 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
apar nideshak inspected hospitals
सेमरियावां सीएचसी में निरीक्षण करते एडी मुख्यालय।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
एडी लखनऊ के निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां
विज्ञापन

अपर निदेशक संचारी रोग डॉ गिरिजाशंकर वाजपेयी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लखनऊ से आए अपर निदेशक संचारी रोग डॉ. गिरिजा शंकर वाजपेयी ने जिले में प्रवास के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां पकड़ीं और सीएमओ को निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

अपर निदेशक की निरीक्षण आख्या के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेेमरियावां में एलटी दिनेश कुमार गुप्ता बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति रजिस्टर में एलटी अखिलेश कुमार के अलग-अलग हस्ताक्षर बने हुए थे। यहां संचालित इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर पर ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ नर्स द्वारा यूनिफार्म नहीं पहना गया था और न ही मास्क लगाया गया था। इस पर चेतावनी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल के निरीक्षण में उपस्थिति रजिस्टर में डॉ. शिप्रा सिंह 24 जून से लगातार अनुपस्थित पाई गईं। इसके साथ ही स्टाफ नर्स रूबिना बानो भी अनुपस्थित मिलीं। संविदा एएनएम मनीषा एक अप्रैल 2021 से 14 जून तक अनुपस्थित थीं, अधीक्षक से पूछा गया कि किन परिस्थितियों में इनकी संविदा जारी रखी गई। अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि रंगाई-पुताई ठीक ढंग से कराई जाए। हैंसर बाजार के निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक फूलचंद्र 28 जून को अनुपस्थित पाए गए, जबकि एलए राहुल एक जनवरी 2021 से ही अनुपस्थित चल रहे हैं। इस मामले में अधीक्षक से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed