फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   apana dal s meeting

अधिकतर सीटों पर चुनाव लड़ेगी अपना दल एस : पुष्कर

Sun, 07 Jan 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
apana dal s meeting
इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में आयोजित अपना दल एस की बैठक को संबो​धित करते पुष्कर चौधरी।संवाद
मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र के साथ अपना दस एस ने की लोकसभा चुनाव की तैयारी बैठक
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। इंडस्टि्रयल एरिया खलीलाबाद में रविवार को अपना दल एस की बैठक हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत तैयारियों तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकतर सीटों पर प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए मेरा बूथ-सबसे मजबूत का जो बहन अनुप्रिया पटेल ने मंत्र दिया है, उसे आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत हम पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच सतीश ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। प्रदेश सचिव डॉ. पीसी पटेल ने कहा कि हर विधान सभा में कैंप लगाकर लोगों को जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. बाबू लाल कन्नौजिया ने जिला कार्यकारिणी की ओर से किए जा रहे कार्यों को सभी के समक्ष रखा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, महिला मंच की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रधान अमित चौधरी, रंगपाल चौधरी, गंगाराम गौतम, योगेन्द्र चौधरी, राम किशोर यादव, नरसिंह चौधरी, रामवृक्ष पटेल दीप नरायन, संजय चौधरी, माया गौड़, राम पारस निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed