{"_id":"61e6f0b566ef25751d42e79d","slug":"anti-corruption-team-arrest-sahayak-lekhakaar-khalilabad-news-gkp4241279125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया ट्रेजरी का सहायक लेखाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया ट्रेजरी का सहायक लेखाकार
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी सहायक लेखाकार अवधेश मिश्रा ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया ट्रेजरी का सहायक लेखाकार
एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
पेंशन के एरियर के भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पेंशन के एरियर के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने वाले ट्रेजरी के सहायक लेखाकार अवधेश मिश्रा को एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने मंगलवार को रंगेहाथ दबोचा है। आरोपी के पास से दो हजार रुपये के दस नोट मिले हैं। आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, धनघटा क्षेत्र के खाजों गांव निवासी रजनीश राय के पिता जीत बहादुर राय असम पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2014 में उनकी मृत्यु हो गई। इसके रजनीश की मां इंद्रावती राय को पेंशन मिल रही है। नवंबर 2021 में मां के जीवित होने का प्रमाणपत्र जमा करने रजनीश ट्रेजरी कार्यालय गए तो सहायक लेखाकार अवधेश मिश्रा ने उन्हें बताया कि उनकी मां का एक अप्रैल 2016 से 31 नवंबर 2021 तक का 1,24,520 रुपये का एरियर बना है। आरोप है कि एरियर का भुगतान करने के एवज में सहायक लेखाकार ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। घूस नहीं देने पर दौड़ाते रहे। परेशान होकर रजनीश ने अवधेश की शिकायत 14 जनवरी को एंटी करप्शन गोरखपुर कार्यालय में कर दी। मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने सहायक लेखाकार को घूस लेते दबोचा लिया।
एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम के प्रभारी निरीक्षक चंद्रेश यादव ने बताया कि खाजों गांव निवासी रजनीश राय की शिकायत की प्रारंभिक जांच निरीक्षक यूपी सिंह से कराई गई। डीएम से मांग करने पर सरकारी गवाह के रूप में कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव और वाणिज्यिक कर अधिकारी अनिल त्रिपाठी को नामित किया गया। सरकारी गवाह के साथ एंटी करप्शन की टीम ट्रेजरी कार्यालय पहुंची, जहां शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये घूस लेते सहायक लेखाकार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।