फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Another house contained in Ghaghra river

घाघरा नदी में एक और मकान समाहित

Wed, 03 Aug 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Another house contained in Ghaghra river
गायघाट दक्षिणी में घाघरा नदी के जलस्तार को देखता युवक। - फोटो : KHALILABAD
घाघरा नदी में एक और मकान समाहित
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से नदी और एमबीडी बांध के बीच बसे गांव के लोग भयभीत
धनघटा(संतकबीरनगर)। सोमवार रात से घाघरा नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे नदी व एमबीडी बांध के बीच बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। नदी में पानी बढ़ने और कटान के चलते गायघाट दक्षिणी गांव के एक शख्स का मकान नदी की धारा में समाहित हो गया।
नदी का जलस्तर बढ़ने से धनघटा तहसील क्षेत्र घाघरा और एमबीडी बांध के मध्य बसे गांव के लोग बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। गायघाट दक्षिणी गांव के मकान कटने लगते हैं। वर्ष 2020 से लेकर अब तक 60 लोगों के मकान नदी की धारा में समाहित हो चुके हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार रिश्तेदारों समेत अन्य जगहों पर रहकर गुजर बसर कर रहे हैं। तहसील प्रशासन बेघर हुए लोगों को बसने के लिए जमीन मुहैया नहीं करा पाया है। सोमवार रात नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा तो गायघाट दक्षिणी गांव के रहने वाले बरखू का मकान नदी की धारा में समाहित हो गया। ग्राम प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया कि कटान के मद्देनजर बरखू ने अपना मकान पहले ही उजाड़ लिया था। उसका अवशेष नदी की धारा में विलीन हो गया है। नदी का जलस्तर और बढ़ा तो गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद्र ने बताया कि घाघरा नदी के बिडहर घाट पर जलस्तर 80.880 मीटर है। जबकि खतरे का निशान 79.850 मीटर है। नदी सोमवार को 78.250 मीटर पर बह रही थी। मंगलवार को 78.400 मीटर पर पहुंच गइ। फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। तहसीलदार रत्नेश तिवारी का कहना है कि नदी के बढ़ते हुए जलस्तर को देखकर राजस्व विभाग की टीम सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed