फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Annual Satsang Yatra will reach Sadhguru Kabir's Samadhi on 25th

Sant Kabir Nagar News: सदगुरु कबीर की समाधि पर 25 को पहुंचेगी वार्षिक सत्संग यात्रा

Mon, 22 Sep 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Annual Satsang Yatra will reach Sadhguru Kabir's Samadhi on 25th
मगहर। सतगुरु कबीर वार्षिक सत्संग समारोह व दर्शन यात्रा 25 सितंबर को सतगुरु कबीर समाधि/मजार स्थल मगहर पहुंचेगी। सत्य प्रचार सेवा समिति के मीडिया प्रभारी उमेश सत साहेब ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सतगुरु इन्द्रमणी साहेब के परम सेवक संत सुरेन्द्र दास महाराज के नेतृत्व में 25 को सतसंग समारोह, 26 को प्रातः 5 बजे सतगुरु कबीर साखी ग्रंथ अखण्ड पाठ और 27 को दिन में भंडारा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सतगुरु कबीर साहेब की वाणियों का गुणगान किया जाएगा। 27 सितंबर को सतपंथ आश्रम झज्जर हरियाणा के लिए रवाना होंगे। सतगुरु इन्द्रमणी साहेब के परम सेवक संत सुरेन्द्र दास महाराज 22 सितंबर को सत्संगी भाई बहनों के साथ सतगुरु कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा वाराणसी के लिए रवाना होते हुए 23 सितंबर को सुबह सतगुरु कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा में पहुंचेगी। जहां कबीर चौरा धाम, दशाश्वमेध घाट, पंचगंगा घाट, हरिश्चंद्र घाट आदि जगहों पर दर्शन करने के बाद 24 सितंबर को सुबह पांच बजे सतगुरु कबीर साखी ग्रन्थ अखंड पाठ शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed