फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ANM centre was bad

बदहाल है एएनम सेंटर, अफसर बेपरवाह

Sat, 26 Feb 2022 09:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
ANM centre was bad
बदहाल है एएनम सेंटर, अफसर बेपरवाह
विज्ञापन

- गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी
- टीकाकरण और प्रसव के लिए 15 किलोमीटर दूर सीएचसी पर जाना मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैसर बाजार में गर्भवती महिलाओं को आसानी के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य खोले गए उप स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाली का शिकार है। जर्जर हो चुके केंद्रों के भवन मरम्मत की बाट जोह रहे हैं, लेकिन अफसरों की नजर नहीं पड़ रही है। जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

विकास खंड हैसर बाजार के 86 ग्राम पंचायतों में से 21 में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें धनघटा, गडथौलिया, बतवार, बकैनिया पकड़ी और बहराडाडी में केंद्र का भवन आठ सालों से अधूरा पड़ा हुआ है। इसके अलावा हास डाड़ी समेत कई केंद्रों का भवन जर्जर हो गया है। ग्रामीण रामरति, प्रभावती, सुमित्रा, गोविंद, महादेव, रामप्रवेश आदि का कहना है कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए और बच्चों को टीकाकरण के लिए गांव में खोले गए उप स्वास्थ्य केंद्र अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर कार्यरत एएनएम गांव में कब आती हैं, इसकी जानकारी गांव के लोगों को नहीं हो पाती है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए या तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली लेकर जाना पड़ता है या अप्रशिक्षित दाइयों के हाथ प्रसव कराना पड़ता है। इतना ही नहीं छोटे बच्चों को टीका लगवाने के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के बीपीएम अशोक कुमार यादव का कहना है कि स्थायी रूप से 16 एएनम केंद्रों पर एएनम कार्यरत हैं। पांच केंद्रों पर अस्थायी रूप से एएनएम काम कर रही हैं। अगर सेंटर पर नहीं जा रही हैं तो जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि रामपुर छितौनी, मलौली, कटेया, गाई बसंतपुर, डुहिया कला, गायघाट पूर्वी, जगदीशपुर, परसहरपूर्वी, आगापुर गुलरिहा और जिगिना में एएनम सेंटर प्रस्तावित है। इनके निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed