फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ankurraj from khalilabad by bjp,khalilabad 332 vidhansabha 2022

खलीलाबाद से भाजपा ने युवा अंकुर राज पर लगाया दांव

Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
ankurraj from khalilabad by bjp,khalilabad 332 vidhansabha 2022
खलीलाबाद से भाजपा ने युवा अंकुर राज पर लगाया दांव
विज्ञापन

तीन माह पूर्व भाजपा में हुए थे शामिल, लगातार सक्रिय रहने का मिला इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद से युवा ब्राह्मण चेहरा अंकुर राज तिवारी पर दांव लगाया है। पहली बार चुनाव में उतरने जा रहे अंकुर राज अभी तीन माह पूर्व ही पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे रहे। इसका उन्हें इनाम मिला है।

35 वर्षीय युवा अंकुर राज तिवारी खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के धरमपुरा गांव के निवासी हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में वह और उनका परिवार लगातार सक्रिय रहा है। इस बीच 23 अक्तूबर को उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 31 दिसंबर को जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जन विश्वास यात्रा में शामिल होने का कार्यक्रम तय हुआ तो उन्होंने भीड़ जुटाने में काफी मेहनत की। इसी बीज खलीलाबाद सदर से विधायक और अब सपा में शामिल हो चुके दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के भाजपा छोड़ने के बाद, अंकुर राज टिकट पाने की होड़ में काफी सक्रिय रहे। भाजपा ने भी उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें टिकट देकर इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed